बेतिया के सिकटा प्रखंड जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष वाकिफ अली अमान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। बिहारी अस्मिता को नई पहचान दी है। पूर्ण शराबबंदी लागू करके समाज परिवर्तनकारी काम किया है। सात निश्चय के द्वारा पूरे राज्य को समग्र विकास दे रहे हैं।
अब दहेज और बाल विवाह के विरुद्ध जन जागरूकता का उन्होंने आह्वान किया है। जदयू बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करके कार्यकर्ता उनके विचार और कार्यक्रमों को जनता तक ले जाएंगे। मौके पर सिकटा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल जी, जिला अध्यक्ष श्री बैधनाथ प्रसाद महतो ,स्वर्ण आयोग के पूर्व सदस्य राजन मिश्रा ,अशोक सिंह,जिला युवा अध्यक्ष बबलू सिंह,जिला युवा जदयू के प्रवक्ता सहमत अली प्रखंड उपाध्यक्ष सब्बीर अनवर उर्फ मुन्ना साहब,भागवत ठाकुर,काशिम गद्दी,विजयशंकर यादव,शारदा देवी,तबरेज आलम,रंजय राव इत्यादि सम्मानित कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…