गोपाल जी,
मांझा (गोपालगंज) मांझा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ श्रीरामपुर गांव में गुरुवार की देर रात दबंगों ने तीन युवकों काे पेड़ में बांधकर बेरहमी से पिटाई की. सर्द मौसम में तीनों युवकों को पूरी रात पेड़ से बांधकर लाठी-डंडे से पिटाई की गयी. दहशत के कारण बचाने के लिए गांव के ग्रामीण घर से बाहर नहीं निकले. शुक्रवार की सुबह तीनों युवकों को बेहोशी की हालत में पाकर परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
पुलिस ने इस मामले में घायल युवकों का बयान दर्ज कर लिया है. पीड़ित परिजनों के मुताबिक कोल्हुआ श्रीरामपुर गांव निवासी एक युवती कुछ दिन पूर्व अपने घर से लापता हो गयी थी. इस युवती का अपहरण कर लेने के शक में गुरुवार की रात गांव के ही कुछ दबंग सत्येंद्र महतो, इनके भाई संजीत महतो तथा दोनों के दोस्त बुलेट महतो को उनके घर से बुलाकर गांव के चार मुहानी पर ले गये तथा वहां तीनों को एक पेड़ से बांध कर युवती के बारे में पूछताछ करने लगे. इस दौरन लाठी-डंडा तथ लोहे के रॉड से पिटाई होती रही.
देर रात तक पिटाई होने से तीनों बेहोश हो गये. दबंगों के डर से तीनों को बचाने के लिए किसी ने हिम्मत नहीं जुटायी. सुबह होने पर आरोपित तीनों युवकों को पेड़ में ही बंधे हुए छोड़कर चले गये.
12 लोगों पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी : उधर, इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज किया, जिसमें घायलों ने अपने ही गांव के निवासी मैनेजर महतो, सुरेंद्र महतो, कल्लू महतो सहित 12 लोगों पर रात भर पेड़ में बांध कर पिटाई करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने कांड अंकित करने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…