गोपाल जी,
राजधानी पटना में इन दिनों बकरी का दूध ढूंढ़े नहीं मिल रहा है। बकरी के दूध की कीमत इन दिनों पटना में आसमान छू रही है। बकरी का दूध एक हजार से लेकर 1500 रुपए लीटर तक बिक रहा है। यहां तक कि बकरी का दूध हासिल करने के लिए जान-पहचान तक निकाली जा रही हैं। इसे 50 ग्राम से 100 ग्राम के हिसाब से भी बेचा रहा है। दरअसल, शहर में डेंगू के मामले बढ़ने और इसमें बकरी के दूध के फायदेमंद होने की बात कही जाने की वजह से इसकी मांग बढ़ी है।
डेंगू में बकरी के दूध से बढ़ते हैं प्लेटलेट्स!
पटना में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। डेंगू की बीमारी में किसी भी मरीज में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से गिरने लगती है और इम्यूनिटी घट जाती है। दावा किया जाता है कि बकरी के दूध में इम्यूनिटी को बढ़ाने के गुण होते हैं। डॉक्टर भी मरीजों को बकरी का दूध पीने की सलाह दे रहे हैं।
डॉक्टर दूध से प्लेटलेट्स बढ़ने की बात नहीं कहते
विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि बकरी के दूध में इम्यूनो ग्लोब्यूलिन पाया जाता है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है। हालांकि, कोई भी स्टडी इसकी पुष्टि नहीं करती है कि बकरी के दूध से डेंगू के मरीज ठीक हो जाते हैं, लेकिन ये सही है कि ज्यादातर मामलों में इसके पॉजिटिव रिजल्ट आए हैं।
लोगों का है दूध पर विश्वास
क्षेत्र में लोगों का ये विश्वास काफी कड़ा है कि बकरी का दूध डेंगू ठीक भी करता है और इससे बचाता भी है। पटना के कंकड़बाग इलाके की झुग्गियों में रहने वाले श्याम बताते हैं कि करीब एक महीने पहले मेरे बेटे को डेंगू हुआ था। बीमारी तो खत्म हो गई लेकिन बेटे को अब भी कमजोरी है और इसलिए उसे यह दूध पिला रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…