ईडी आज राबड़ीदेवी से पूछताछ करेगी:-
पटना – रेलवे के होटलों के आवंटन में हुए घोटाला के मामले मे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ीदेवी से आज ईडी अपने दफ्तर मे ही पूछताछ करेगी । इस घोटाले मे ईडी पहली बार राबड़ीदेवी से पूछताछ करेगी । राबड़ीदेवी हमेशा ईडी के सामने आने से परहेज करती रही है । ईडी राबड़ीदेवी को सात बार सम्मन भेज चुकी थी । लेकिन इस बार राबड़ीदेवी ने सम्मन मिलते ही पटना में ही पूछताछ करने की इच्छा जाहिर की थी । ईडी ने उनके इस प्रस्ताव को मानते हुए पटना में ही पूछताछ करने का फैसला लिया ।
मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन दाखिल खारिज सेवा शुरू की :-
बिहार मे मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने सूबे के 45 अंचलों मे ऑनलाइन दाखिल खारिज सेवा का शुभारंभ किया । शेष 489 अंचलों मे एक अप्रैल से यह सेवा शुरू कर दिया जाएगा। ऑनलाइन दाखिल खारिज से लोगों को अंचल कार्यालय जाकर याचिका देने की बाध्यता खत्म हो जाएगी ।
डीआईजी के आदेशों की हुई अवहेलना :-
पटना – डीआईजी राजेश कुमार ने पटना जिले के 70 थानाध्यक्षों के वेतन रोकने का आदेश गुरुवार को जारी किया था । लेकिन नवम्बर का वेतन उनके खाते मे शुक्रवार को चला गया। इस प्रकरण पर डीआईजी ने बताया कि उनके आदेश के दो दिन पहले ही थानाध्यक्षों का वेतन ट्रेजरी से बैंक में चला गया था । इस वजह से नवम्बर का वेतन मिल गया । उन्होंने ने कहा कि मेरा आदेश एक दिसम्बर से प्रभावी होगा ।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ मुकदमा :-
पटना – पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शुक्रवार को नरेश साव ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के खिलाफ देशद्रोह और सामाजिक विद्वेष फैलाने का मुकदमा दायर किया । यह मामला 27 नवम्बर को तेजप्रताप यादव का वह बयान से संबंधित है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खाल उधेड़ने की बात कहा था ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…