गोपाल जी,
मैरवा सिवान मैरवा में चिकित्सकों द्वारा गर्भपात कराना जारी है. यह बिटिया बचाओ सरकार के अभियान पर एक तमाचे की तरह है. शुक्रवार को एक कुत्ता अपने मुंह में आठ माह के एक नवजात को लेकर घूम रहा था. यह देख लोग शर्मसार हुए. इस वीभत्स दृश्य को देख लोगों में आक्रोश भी दिखा. लोग कह रहे थे कि मैरवा में एबॉर्शन का खेल बंद नहीं हुआ है.
नगर के मझौली रोड, प्राणगढ़ी रोड नहर पुल के पास कई ऐसे चिकित्सकों का मेटरनिटी सेंटर है जो बखूबी इस खेल में शामिल हैं. कई ऐसे मैटरनिटी सेंटर खुले हैं जो एक से दो सालों में बहुमंजिली इमारत में तब्दील हो गया. इस मामले में अल्ट्रासाउंड वालों से लेकर झोला छाप डाॅक्टर शमिल हैं. शुरुआत अल्ट्रासाउंड से होती है जो पीएनडीटी एक्ट का बोर्ड लगाकर उसके पीछे एक केस में तीन से चार हजार रुपये लेकर बेटे होने की गारंटी देते हैं. बाद में मामला उलटा हो जाने पर अभिभावक झोला छाप डाक्टरों की सहायता से गर्भपात करा लेते हैं. शुक्रवार को कुत्ते द्वारा गलियों में घूमकर जो दृश्य दिखाया गया वह सबित करता है कि यहां गर्भपात का काम धड़ल्ले से होता है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…