गोपाल जी,
बिहार में दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पुनहद निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मी सदा की शनिवार को दर्दनाक मौत हो गयी. जुगाड़ ठेला से वे अपना इलाज कराने जा रहे थे. इसी क्रम में गले में लपेट कर रखा गमछा ठेला के चक्के में जा फंसा. इससे इतना तेज झटका लगा कि धर से गर्दन टूटकर अलग हो गया. इस विभत्स घटना से ठेले पर सवार मृतक के चाचा के साथ अन्य लोग सन्न रह गये. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.
जानकारी के अनुसार लक्ष्मी सदा अपना इलाज के लिए रिश्ते के चाचा के साथ जुगाड़ ठेला से अलीनगर जा रहे थे. इसी क्रम में रामपुर टोला से अलीनगर जाने वाले रास्ते में पुल के निकट गले में लिपटा गमछा जुगाड़ ठेला के चक्का में फंस गया. इससे एक झटके में गर्दन धर अलग हो गया. इससे घटना स्थल पर ही लक्ष्मी सदा की मौत हो गयी. यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी. पुनहद के साथ ही अगल-बगल के गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जाता है कि मृतक कबीर पंथी थे. आध्यात्मिक प्रवृति वाले लक्ष्मी सदा का अधिकांश समय भजन-कीर्तन में ही बीतता था. इससे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…