गोपाल जी
बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के बड़े बेटे उत्कर्ष मोदी आज परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं. पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में होने वाली इस शादी समारोह शुरू हो गया है. इसमें सुशील मोदी के बड़े राजनीतिक विरोधी माने जाने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी शामिल होने के लिए पहुंचे.
इससे पहले लालू यादव ने कहा कि राजनीति अलग है. शादियों में सियासत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, सुशील मोदी भी उनकी बेटियों की शादी में शामिल हुए हैं. लालू प्रसाद ने कहा कि मुझे सुशील मोदी के बेटे की शादी में जाने का न्योता मिला है और मैं इस शादी में वर-वधु को आशीर्वाद देने जाऊंगा. पटना में हो रही ये शादी इस मायने में खास है क्योंकि ये दहेज मुक्त होने के साथ-साथ दिखावे और तड़क-भड़ से से भी दूर है. बिहार में हो रही यह दहेज मुक्त शादी खास तौर से चर्चा में है.
ये भी पढ़ें…सुशील मोदी के बेटे की अनोखी शादी आज, गिफ्ट की मनाही, प्रसाद स्वरूप दिये जायेंगे 4-4 लड्डू
विदित हो कि लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने बीते दिनों सुशील मोदी के बेटे की शादी में हंगामा खड़ा करने की धमकी दी थी. उनके इस बयान की जबरदस्त आलोचना हुई थी. इसके बाद विवाह स्थल बदले जाने को भी धमकी से जोड़कर देखा गया. कयास लगाये जा रहे थे कि शायद लालू प्रसाद यादव इस विवाह समारोह में शामिल न हों. लेकिन, लालू प्रसाद यादव ने तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए विवाह समारोह में शामिल हुए.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…