अनिल कुमार
बिहार. फुलवारीशरीफ इलाके के ईसोपुर ,गौनपुरा मुहल्ले में लगातार तीसरे दिन भी छिटपुट आगजनी की खबर आ रही है । जिसके कारण तनाव व्याप्त है। कल सुबह से ही एसएसपी मनु महाराज व अन्य अधिकारियों ने तनाव वाले इलाके में लगातार कैंप किए हुए थे । इतने तगड़े प्रशासनिक इंतजाम के बावजूद सोमवार के सुबह उपद्रवियों ने मोबाइल दुकान पर पथराव कर शीशा फोड़ दिया, इस दौरान फायरिंग की भी आवाज लोगों ने सुनी। घटना के सूचना मिलते ही एसएसपी मनु महाराज पूरे दलबल के साथ पहुँच कर स्थिति को नियंत्रित किया।
इस बीच गौनपुरा पंचायत में शांति समिति की बैठक भी हुई ,जिसमें दोनों समुदायों के पाँच सौ लोगों ने बैठक में हिस्सा लिया और लोगों से भाईचारा बनाने की अपील की। शांति समिति की बैठक के बाद शहर के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में शांति मार्च निकाला गया । जिसमें स्थानीय विधायक श्याम रजक, आईजी, डीएम, सिटी एसपी, डीएसपी, बीडीओ ,कई थानेदार और रैफ के जवानों ने हिस्सा लिया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…