गोपाल जी
भागलपुर नाथनगर शंकरपुर राघोपुर में शनिवार को अपराधियों द्वारा घायल किसान की पत्नी उर्मिला देवी का पुलिस पर से भरोसा उठ चुका है. मायागंज अस्पताल मे इलाजरत उर्मिला ने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई कभी भी नहीं होगी और ऐसे ही किसान पीड़ित होते रहेंगे. हम उसका कुछ नहीं कर पायेंगे. उर्मिला का आरोप है कि बदमाशों को इलाके के कई नेता और पुलिस का संरक्षण प्राप्त है
जिसके बल पर वे अपराध करते हैं. उसका कहना है कि भागलपुर से लेकर पटना तक पहुंच के चलते बदमाशों को बेल भी जल्दी ही मिल जाता है. उर्मिला ने बताया कि पिछले साल उसकी कलाय, मटर, गेहूं आदि फसल को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट लिया था. इसकी शिकायत नाथनगर थाने में की थी, मगर एक भी अपराधी नहीं पकड़े गये.
गंगा से निकलते ही अपराधियों की हो जाती है जमीन
दियारा इलाके में फसल और जलकर विवाद चरम पर है. यहां जिसकी लाठी उसकी भैंस के तर्ज पर बदमाश अपनी हुकूमत चलाते हैं. इस इलाके मे अपराधियों के सामने न पुलिस की चलती है और न जनप्रतिनिधियों की. किसानों का खेत गंगा में समाने तक तो अपराधी चुप रहते हैं मगर जैसे ही जमीन गंगा से निकलने लगती है, उसे बदमाश अपना समझने लगते हैं. चाहे वह खेतिहर जमीन हो या फिर छोटी-छोटी धाराएं. अपनी जमीन पर जैसे ही किसान अधिकार जमाने जाते हैं,
बदमाश उन्हें रोक देते हैं और जमीन पर चढ़ने के एवज में लाखों रुपये की रंगदारी मांगते हैं. शंकरपुर के किसान सियाराम मंडल ने बताया कि उनकी भी जमीन गंगा में ही समा गयी थी अौर उससे निकलते ही बदमाशों की नजर जमीन पर लग गयी. अपराधी जमीन पर चढ़ने के एवज में पांच लाख रंगदारी मांगने लगे. पिछले साल खेतों और खलिहानों से कलाय, मटर और खेसाड़ी की फसल लूटकर ले गये और हमलोग देखते रह गये. पुलिस उस बदमाश को अबतक नहीं पकड़ पायी है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…