पटना: बिहार के सोनपुर मेले से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. इस मेले में तैनात पुलिसवालों ने जबरन दुकानदार से सामान छीन लिया. पुलिसकर्मियों द्वारा की गई यह शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार के हाथ जोड़कर मिन्नत करने पर भी पुलिसकर्मियों का मन नहीं पसीजा. इतना ही नहीं पुलिसकर्मी दुकानदार को पीटते हुए भी दिख रहे हैं. दुकानदार से जबरन सामान लेता पुलिसकर्मी पैसे मांगने पर दुकानदार की कॉलर को पकड़कर अपनी पुलिसिया धौंस दिखाता हुआ दिख रहा है.
सोनपुर मेले में रेडीमेड कपड़ो की दुकान लगाए अजीत मंगलवार शाम अपनी दूकान में ग्राहकों के साथ व्यस्त था, तभी तीन पुलिकर्मी, जिसमें दो वर्दी में और एक सिविल ड्रेस में था दुकान पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने दुकानदार से सामान लिया और कम पैसा देकर वहां से जाने लगे. दुकानदार ने जब उनसे सामान का पूरा पैसा मांगा तो उन्होंने उसका कॉलर पकड़ लिया और धमकी देने लगे. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मेले में उनकी फिक्स प्राइस की दूकान लगी है. तीन पुलिसकर्मी ने कुछ कपड़े लिए और उसका बिल 2100 रुपये का बना, लेकिन पुलिसवाले 1300 रूपये देकर जाने लगे. दुकानदार द्वारा पूरे पैसे मांगने पर पुलिसवालों ने उसकी पिटाई कर दी. उसके बाद घटनास्थल से जाते हुए पुलसवालों ने दुकानदार को धमकी भी दी.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…