खगड़िया : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र से महज उधार नहीं दिए जाने की वजह से रिश्तेदार पर प्रहार की खबर है. मिली जानकारी के अनुसार बुलेट बलैठा पंचायत के ढाणी गांव निवासी गजेन्द्र यादव की पत्नी बिंदिया देवी गांव के अपने घर पर ही किराना का एक छोटा सा दुकान चलाती थी.
जानकारी के मुताबिक बुधवार को उनका चचेरा भतीजा कपिलदेव यादव अपनी पत्नी रंभा देवी के साथ उसके दुकान पर पहुंचा. उसने दुकान में से कुछ सामान उधार मांगा. लेकिन बिंदिया देवी के द्वारा कोई भी सामान उधार देने से साफ इंकार कर दिया गया. महज इसी बात पर कपिलदेव यादव और उसकी पत्नी आक्रोशित हो गए और बिंदिया देवी के साथ-साथ उसके पुत्र पर डंडे व कुल्हाड़ी से प्रहार करना शुरू कर दिया.
विवाद बढने पर आस-पड़ोस के लोग घटना स्थल पर पहुंचे. तब जाकर हमलावर वहां से भाग खड़े हुए. वहीं गंभीर रुप से जख्मी मां-बेटे को ग्रामीणों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. मामले पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया है कि पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…