अनिल कुमार
पटना. एक स्थानीय दैनिक अखबार में बुधवार को पटना सारण सीमा पर बालू के भारी स्टाॅक होने के खबर प्रकाशित होने के बाद सारण एसपी ने गंभीरता से लेते हुए सारण जिला के तीन थाना और एक डीएसपी के नेतृत्व में अवैध बालू स्टाॅक पर छापेमारी करने भेजा तो पुलिस ने बालू के ढेर को खोदना शुरू किया तो पुलिसकर्मी दंगे रह गये । उस बालू के ढेर में दारू की सात भट्ठियाँ मिली।
पुलिस ने सभी भट्ठियाँ को ध्वस्त कर दारू बनाने के सामान को जब्त कर लिया। बालू माफिया नाव से कोइलवर से सोन नदी का बालू ढोकर पहलेजा ,सबलपुर ,डोरीगंज सहित आसपास के इलाके में जमा किए हुए है, जिसके कारण हजारों घनफुट बालू वहाँ जमा हो गया था।
इस अवैध बालू स्टाॅक और अवैध भट्ठियाँ होने से यह स्पष्ट हो गया है कि कहीं न कहीं सुशासन बाबू का प्रशासनिक स्तर पर पकड़ ढीला होते जा रहा है। स्थानीय पुलिस के मिलीभगत के कारण ही हजारों घनफुट बालू का स्टाॅक जमा हो पाया होगा क्योंकि बालू घाट से लेकर नदी तक प्रशासन की कड़ी निगाह रहती है फिर भी इतना बड़ा बालू माफियाओं द्वारा किया गया कारनामा स्थानीय थानों को भी सवालों के घेरे में ला रहा है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…