गोपाल जी,
बिहार की राजधानी पटना के जाने-माने मगध महिला कॉलेज में लड़कियों को जीन्स पहनने पर कॉलेज प्रशासन ने रोक लगा दी है। इतना ही नहीं जीन्स के अलावा लड़कियां अब पटियाला सूट पहनकर भी कॉलेज नहीं आ सकती। इसके अलावा इस महिला कॉलेज के क्लासरूम में लड़कियों के मोबाइल फोन लाने पर भी रोक लगा दी गई है। कैंपस में मोबाइल का इस्तेमाल करने वाली लड़कियों पर 1000 रुपये का फाइन लगाया जाएगा। इस बारे में कॉलेज की प्रिंसिपल शशि शर्मा का कहना है कि, “हमने यह ड्रेस कोड सामाजिक असमानता को देखते हुए लागू किया है। जो 12 दिसंबर से लागू हो जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि ये फैसला छोत्राओं से बातचीत के बाद लिया गया है। इस नए नियम के लागू होने के बाद छात्राओं में एक समानता का भाव पैदा होगा।
कॉलेज में मोबाइल फ्री जोन बना हुआ है
शशि शर्मा ने कहा कि जहां तक क्लासरुम में मोबाइल के इस्तेमाल की बात है तो इसके लिए कॉलेज में मोबाइल फ्री जोन बना हुआ है, जहां जाकर लड़कियां बात कर सकती हैं। मुस्लिम लड़कियां कभी भी जींस नहीं पहनती। हमें उनके पहनावे पर कभी भी आपत्ति नहीं हुई, हिंदू लड़कियों के ड्रेस असहज महसूस कराने वाले होते हैं।’
लिपस्टिक, मेकअप या आइलाइनर लगाना सही नहीं
कॉलेज की नियमावली में यह भी कहा गया है कि छात्राएं किसी तरह के धरना, प्रदर्शन और हड़ताल में हिस्सा नहीं ले सकतीं। कॉलेज प्रिंसिपल शशि शर्मा ने कहा कि लड़कियों को 45-50 साल के बाद ही लिपस्टिक और आइलाइनर लगाना चाहिए। अभी उनके लिए लिपस्टिक, मेकअप या आइलाइनर लगाना सही नहीं है।
इस फरमान से लड़कियां हैं नाखुश
मगध महिला कॉलेज की महासचिव लैला काजमी ने कहा, ‘कॉलेज में जींस पहले से बैन है। क्लासरूम में फोन भी पहले से ही प्रतिबंधित है, लड़कियों ने ड्रेस कोड पर कभी भी आपत्ति नहीं जताई हैं। ड्रेस कोड से लड़कियों के बीच असमानता दूर होती है। आपको बता दें कि मगध महिला कॉलेज पटना के गांधी मैदान के पास स्थित है और यह बिहार में लड़कियों के लिए फेमस कॉलेज है। ड्रेस कोड लागू होने से लड़कियां नाखुश हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ लड़कियां इसके विरोध में प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…