साकिब अहमद.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2018 की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 21 से 28 फरवरी 2018 तक आयोजित की जाएगी। 25 फरवरी को रविवार होने से उस दिन परीक्षा नहीं होगी। मार्च के आरंभ में होली होने की वजह से इस बार परीक्षा फरवरी महीने में ही आयोजित की जा रही है।
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा हर दिन दो पालियों में आयोजित होगी। अंग्रेजी, गणित, मातृभाषा, द्वितीय भारतीय भाषा विषय की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9.30 बजे से 12.45 तक और द्वितीय पाली 2 बजे से 5.15 तक ली जायेगी। वहीं सामाजिक विज्ञान, विज्ञान की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9.30 बे से 12.15 तक ली जायेगी। द्वितीय पाली दो बजे से 4.45 तक ली जायेगी। इंटर की तर्ज पर मैट्रिक परीक्षा का प्रैक्टिकल पेपर भी थ्योरी पेपर के पहले ही होगा।
प्रैक्टिकल की परीक्षा 22 से 24 जनवरी तक तक आयोजित होगी। इस बार प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान होम सेंटर नहीं होगा।
मैट्रिक परीक्षा 2018 का कार्यक्रम
तिथि : – प्रथम पाली
21 फरवरी – अंग्रेजी
22 फरवरी – सामाजिक विज्ञान
23 फरवरी – विज्ञान
24 फरवरी – गणित
26 फरवरी – मातृभाषा (हिंदी, उर्दू, बंगला और मैथिली)
27 फरवरी – द्वितीय भारतीय भाषा
28 फरवरी – ऐच्छिक विषय
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति :-
अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा की तिथि घोषित की दी गयी है। परीक्षा फरवरी माह के अंत मे ली जायेगी। होली होने की वजह से परीक्षा हर बार से पहले ली जा रही है। फरवरी में परीक्षा पहले होने से रिजल्ट भी जल्द ही आ जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…