Categories: BiharCrime

बिहार : जाने ऐसा क्या था कि पिस्तौल की नोंक पर दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे

गोपाल जी 

बिहार के लखीसराय जिले में जबरन पकड़ कर शादी करने की घटना पूरे बिहार में कुख्यात रही है। जिले का कोई ऐसा थाना क्षेत्र नहीं है जिस इलाके में इस तरह की शादी नहीं होती है। हालांकि हाल के वर्षों में ऐसी शादी नहीं के बराबर हो रही है, लेकिन इलाके के कथित दबंग कहलाने वाले लोग अब भी लड़के को अगवा कर शादी कर लेने को अपना स्टेटस समझते हैं।
शहर के कार्यानंद नगर पूर्वी निवासी चुनचुन सिंह के 21 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार का बुधवार को अपहरण कर लाल दियारा के अपराधी पंकज सिंह द्वारा हथियार के बल पर अपनी पुत्री की साथ शादी कर लिए जाने की घटना एक बार फिर सुर्खियों में है। इस पकड़ुआ विवाह में पिस्तौल की नोंक पर दूल्हा-दुल्हन ने अग्नि के सात फेरे लिए। उधर गौरव के माता-पिता ने इस शादी को मानने से साफ इंकार किया है।
गौरव की इस शादी करने के पीछे की कहानी भी दिलचस्प है। गौरव के पिता ने थाना में अपहरण का मामला दर्ज कर अपने साढू भाकपा के जिला सचिव जितेंद्र कुमार, उनके पुत्रों निखिल व टिंकू के अलावा लड़की के पिता पंकज सिंह को अभियुक्त बनाया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पंकज सिंह एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।

गौरव के पिता की मानें तो नामजद अभियुक्त उसके साढू जितेंद्र कुमार (गौरव के मौसा) एवं उसके पुत्रों निखिल व टिंकू (गौरव के मौसेरा भाई) ने ही शादी के लिए अपहरण करवाया। निखिल पूरी घटना में लाइनर का काम किया। घटना के तुरंत बाद पुलिस जब जितेंद्र कुमार के घर पर छापेमारी की निखिल घर पर नहीं था। पुलिस ने जब मोबाइल पर फोन करके निखिल को थाना बुलाया तो उसने स्वीच ऑफ कर लिया। बुधवार को गौरव के पिता एक शादी में शामिल होने बाहर गए हुए थे। घर में सिर्फ गौरव व उसकी मां थी। साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया। उधर गौरव ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल भी अपहर्ताओं ने छीन लिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts