Categories: BiharCrime

बिहार : उधार के रुपये मांगने पर युवक के सीने में उतार दी गोलियां

गोपाल जी,
बिहार के बेगूसराय में बीती रात अपराधियों ने रुपए के लेन देन के मामले में एक युवक को गोली मार दी. गंभीर रुप से घायल युवक इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना चकिया थाना क्षेत्र के लबकी बिंद टोली की है.

जानकारी के मुताबिक मृतक राधे श्याम ने गांव के ही राजाराम नामक व्यक्ति को पांच हजार रुपए कर्ज दिया था और उसी रुपए की मांग वह बराबर कर रहा था. इसी से राजाराम आक्रोशित हो गया एवं अपने तीन साथियों के साथ आकर युवक को दो गोली एक सीने में तथा एक सर में मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts