Categories: BiharCrime

सुशासन बाबु के राज में दुस्साहस, सीवान में सरेशाम हुई युवक की हत्या, देखे मौके की फोटो

साकिब अहमद.

बिहार – सिवान/  बिहार में अपराधियों का हौसला कितना बुलंद होता जा रहा है इसकी एक बानगी आज अभी देखने को मिली है जब सरे राह और सरेशाम एक नवजवान की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया और मौके से आराम से फरार हो गये. हत्या की घटना के बाद उत्तेजित भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ किया और आगज़नी की घटना को अंजाम दिया. मौके पर स्थिति को नियंत्रण करने के लिये भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा.

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचार के अनुसार सिवान के रामदेव नगर निवासी युवक पप्पू यादव को महादेव ओपी थाना क्षेत्र स्थित मालवीय चौक के समीप कुछ बदमाशो ने गोली मार कर हत्या कर दिया. इस हत्या से उत्तेजित भीड़ ने अपना आक्रोश दिखाते हुवे मार्किट में जमकर तोड़फोड़ किया और कई जगह आगजनी भी किया. मौके पर समाचार लिखे जाने तक सहायक पुलिस अधीक्षक और एसडीएम् सहित भारी फ़ोर्स पहुच चुकी है स्थिति तनावपूर्ण परन्तु नियंत्रण में बताया जा रहा है. 

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts