नवादा – बिहार के पूर्ण रूप से शराब बंदी के बाद भी कारोबारी बाज नही आ रहे, ताजा मामला नवादा का है जंहा मुफशील पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से चालक सहित भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की है . आपको बता दे कि मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा जिसमें वी-मार्ट के ग्रॉसरी सामान के नीचे 115 पेटी अंग्रेजी शराब की खेप छिपा कर नवादा लाई जा रही थी।
गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल पुलिस ने थाना क्षेत्र के केना मोड़ के समीप ट्रक को पकड़ा जिसमें अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को छिपाकर नवादा लाया जाया जा रहा था. जब्त शराब की अनुमानित लागत 13 लाख बताई जाती हैं. वंही गिरफ्तार चालक ने बताया कि वी-मार्ट का ग्रॉसरी आइटम हरियाणा के गुरुग्राम से रामगढ़ के लिए चला था और शराब को नवादा के न्यू जगदंबा लाइन होटल पर उतरना था. वंही पुलिस ने ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. ऐसा माना जा रहा है कि नए साल के आगमन की तैयारी को लेकर शराब की खेप को जिले में लाया गया था .
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…