वाराणसी,12 दिसम्बर। शहीद उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में महापौर सहित नगर के नवनिर्वाचित पार्षदों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण किया। कमिश्नर नीतिन रमेश गोकर्ण ने नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मृदुला जायसवाल को शपथ दिलायाी। इसके उपरांत महापौर श्रीमती मृदुला जायसवाल ने नगर के नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलायी। नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ ग्रहण करने के पश्चात नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का भरोसा जताते हुए काशी को विकास पथ पर आगे ले जाने की बात कही। वहीं महापौर श्रीमती मृदुला जायसवाल ने कहा की काशी का विकास उसकी पहचान के अनुरूप किया जायेगा। यह एक हेरिटेज शहर है इसकी पहचान गंगा घाट व गलियां है, इन दोनों को इसके स्वरूप को बरकरार रखते हुए विकसित व सुन्दर बनाया जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, भााजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय, विधायक रवीन्द्र जायसवाल, साैरभ श्रीवास्तव, एम0एल0सी0 केदार नाथ सिंह सहित भाजपा के जिला व महानगर पदाधिकारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…