लखीमपुर खीरी सिंगाही= शुक्रवार रात कस्बे के ऐतिहासिक काली माता मंदिर में घुसे चोरों ने गर्भ गृह में रखी काली माता की मूर्ति चोरी का प्रयास किया। ऐन वक्त पर चौकीदार के उठने पर चोर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंचे एसओ ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
शुक्रवार रात को अज्ञात चोर कस्बे के राजघराने के ऐतिहासिक काली माता मंदिर में दाखिल हो गए। इसके बाद मंदिर के गर्भ गृह में रखी काली माता की चांदी धातु की मूर्ति चोरी करने की नीयत से मंदिर के दरवाजे पर लगे करीब आधा दर्जन ताले तोड़ ड़ाले। ताला तोड़कर चोर गर्भ गृह में दाखिल हो गए और लाखों की मूर्ति चोरी करने के प्रयास में जुट गए। यह घटना रात करीब दो से तीन बजे के बीच घटित हुई। रात तीन के लिए मंदिर का चौकीदार जगमोहन जब उठा तो देखा एक चोर मंदिर के अंदर खड़ा है। इस पर उसने अपने साथी विनोद को मंदिर में चोर होने की बात कहकर जगाने का प्रयास किया तो इसी चोर संस्कृति पाठशाला की ओर से दरवाजा और खिड़की खोलकर भाग गए।
भागने के तरीके से पता चलता है कि चोरों पहले से पाठशाला की खिड़की और दरवाजा खोल रखा था जिससे कि तत्काल भागा जा सके। चोरों के भागने के बाद चौकीदारों ने घटना की बाबत मंदिर के पुजारी इंद्रेश जोशी को अवगत कराया। सुबह होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद एसओ अजय कुमार मिश्र तत्काल मौके पर पहुंचे घटनास्थल का मुआयना। इसके बाद दोनो चौकीदारों से पूछताछ की और राजपरिवार के मनुराज सिंह को मंदिर और राजमहल की सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…