मोहम्मदी लखीमपुर खीरी. पसगवा कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी जंग बहादुर गंज मे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के सगे भतीजे धीरू खन्ना के कस्बा जंग बहादुर गंज मे स्थिति बिहारी राइस मिल मे 11-12-2017 की रात्रि को चोरी हो गई थी ।जिसमे चौकीदार भगवानदीन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी । तहरीर मे चौकीदार ने बताया कि अल्टीनेटर का तार, व आफिस से 1500 रूपये की चोरी बताई। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था । बिहारी राइस मिल मे चोरी की जानकारी मिलते ही लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक एस.एस चन्नप्पा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जंग बहादुर गंज के चौकी प्रभारी शिवप्रकाश पाण्डेय को निलंबित करते हुए सीओ मोहम्मदी विजय आनंद के नेतृत्व मे पसगवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी, उपनिरीक्षक जयनाथ सिंह यादव ,आरक्षी मिर्जा जुबेर बेग, श्री कान्त वीर सिंह गौर, की टीम को गठित करके चोरी का खुलासा करने के आदेश दिए ।पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पसगवा निवासी पंकज यादव पुत्र हरिशंकर यादव को कुतबापुर पुल के पास से चोरी किए गए कापर के तार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है ।
पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ मे उसने यह भी बताया लाला के अलावा तीन -चार लोग चोरी की घटना मे और शामिल है और बताया कि कापर तार को वह बेचने के लिए ले जा रहा था ।पकड़े गए अभियुक्त पंकज यादव को मय कापर तार के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि चोरी के मामले में अन्य अभियुक्तो की तलाश जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…