अंजनी राय.
बैरिया(बलिया)। थाना क्षेत्र के दलपतपुर चट्टी पर रविवार की सुबह पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक युवक को पकड़ा है. दया छपरा (टाडी) निवासी दीपक यादव (20) पुत्र पशुपति यादव सुपर स्पेलेंडर यूपी 60डब्लू 6449 बाइक लेकर दलपतपुर से कही निकलने की फिराक में था. मुखबीर की सूचना पर उपनिरीक्षक रविन्द्र पान्डेय ने अपने दो हमराहियों रामहरी मिश्रा,रणजीत सिंह के साथ मोटर साइकिल के साथ दीपक को धर दबोचा. बाइक 25 नवम्बर को कमलेश्वर यादव निवासी भोज के टोला के दरवाजे से चोरी हुई थी. जिसकी सूचना बैरिया थाने मे र्दज करायी गयी थी. जिसके बाद पुलिस ने तीन दिसम्बर की सुबह मुखबिर की सूचना पर मोटर साईकिल के साथ चोर को भी धर दबोचा और अभियुक्त पर कार्यवाही करते हुए 379/411धराओं मे चलान कर जेल भेज दिया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…