Categories: Crime

आजमगढ मे तङतङाई गोलियां, मची अफरा – तफरी

अन्जनी राय / यशपाल सिंह

आजमगढ ।। रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलइसा नीबी गांव स्थित बाबा विश्वनाथ पीजी कालेज के पास गुरुवार को देर शाम गोली चलने से हडकंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पाकर तुरन्त पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले हमलावर भाग निकले थे। मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
बताते चले कि नीबी गांव संपर्क मार्ग पर विद्यालय स्थित है। गुरुवार को दिन तकरीबन साढे तीन बजे विद्यालय मार्ग पर कुछ युवक खडे़ थे। विद्यालय प्रबंधक ने संदिग्ध देख कारण पूछा। इस दौरान वहां मौजूद दोनों पक्षों में तूं-तूं मै-मै हुई और पथराव भी हुआ। कुछ ही देर बाद हवाई फायरिंग होने लगी। फाय¨रग होते ही युवक जहां भाग निकले। आसपास हडकंप मच गया। किसी ने सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। तीन दिन के अंदर दूसरी बार गोली चलने की खबर पर पुलिस भी हांफने लगी। मौके पर रानी की सराय, सिधारी थाने की पुलिस के साथ सीओ नगर भी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे। अभी तक दोनों पक्षों से कोई भी तहरीर नहीं मिली हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts