Categories: Crime

एक और सुहागन चढ़ी दहेज़ की बलि वेदी पर

अन्जनी राय /यशपाल सिंह

आजमगढ़ ।। तहबरपुर थाना क्षेत्र स्थित कस्बे में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव घर में लगे धरन से लटकते हुए मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहबरपुर कस्बा निवासी अंगीता (25) पत्नी सुभाष राम गुरुवार की शाम परिवार के साथ भोजन करके कमरे में सोने चली गई। रात में किसी समय मकान में लगे धरन से साड़ी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटककर मौत को गले लगा लिया। शुक्रवार की सुबह धरन के सहारे लटकते शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी होने पर मृतका के मायके वाले व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के पिता लालचंद ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। तीन वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts