Categories: BiharCrime

ससुराल जाकर दामाद करने लगा साली से शादी करने की जिद, ना सुन लगा दी आग

गोपाल जी,

पटना. युवक शादी के बाद अपनी साली से प्यार कर बैठा। ससुराल जाकर ससुर से शादी कराने की बात करने लगा। जब ससुर ने अपनी छोटी बेटी से शादी करने से इनकार किया तो दामाद ने ससुर के धान के खलिहान में आग लगा दिया। जिससे हजारों का धान चल गया। घटना के बाद दामाद ससुराल से फरार हो गया। पत्नी के रहते करना चाहता था शादी…

यह घटना पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के हुजरा गांव की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात राज किशोर सिंह ससुर अनिल सिंह के घर पहुंचा था। राज किशोर ने ससुर ने कहा कि मैं आपकी छोटी बेटी से प्यार करता हूं और उससे शादी करना चाहता हूं। यह बात सुनते ही सुसराल के लोग पहले गुस्से में हो गए। फिर भी दामाद को समझाया की पत्नी के रहते दूसरी शादी करना गलत बात है। इसके बाद भी दामाद ससुर से जिद करने लगा कि मुझे शादी करनी है। जब ससुर ने नहीं बोला तो वह गुस्से में आ गया। फिर ससुर के खलिहान में रखे धान के फसल में आग लगा दिया और फरार हो गया है। आग देख ग्रामीण जुटे और आग को बुझाया। दानापुर के रहने वाले आरोपी राज किशोर सिंह की पांच साल पहले शादी हुई थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts