शेख जव्वाद
वाराणसी। थाना मण्डुवाडीह पुलिस को सूचना मिली कि हुण्डई शोरूम लहरतारा के पास मुअसं 570/17 धारा 457/ 380/411 से सम्बन्धित चोरी की मोबाइल के साथ एक अभियुक्त मौजूद है। इस सूचना पर थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर अभियुक्त प्रदुम्न यादव उर्फ विकास यादव पुत्र अशोक यादव निवासी वाराणसी ट्रांसपोर्ट के सामने चांदपुर थाना मण्डुवाडीह वाराणसी को पकड़कर उसके पास से एक अदद चोरी की मोबाइल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उनि चन्द्र प्रकाश कश्यप थाना मण्डुवाडीह व उनकी टीम शामिल रही।
इसी क्रम में मंडुवाडीह थाने के उपनिरीक्षक फूलचंद यादव मय हमराह संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों के चेकिंग में व्यस्त थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि संबंधित थाने का वांछित ब्रम्ह कुमार गुप्ता निवासी महेशपुर अपने आवास पर मौजूद है तथा अपने कुत्ते को खाना खिला रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए उपनिरीक्षक मय हमराह वांछित अभियुक्त के घर पहुंचे जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त पर मुअस 688/17 धारा 147, 148, 354ख, 452, 308, 323, 504, 506, 392 आईपीसी दर्ज है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…