अंजनी राय.
बलिया।। शहर के चित्तू पांडेय चौराहे के पास सोमवार की रात करीब 11 बजे बदमाशों ने पूर्व सभासद परशुराम रौनियार निवासी गुदरी बाजार पर जानलेवा हमला कर उनकी बाइक लूट ली। शहर के मुख्य चौराहे पर हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।
शहर के गुदरी बाजार के धूप व्यापारी व पूर्व सभासद परशुराम रौनियार रात अपने एक मित्र को छोड़ने रोडवेज बस अड्डे पर जा रहे थे। चित्तूपांडेय चौराहे पर रेलवे का फाटक बंद होने के कारण उनका मित्र उतर कर पैदल ही चला गया। इस पर पूर्व सभासद लौट गए। अभी चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि चार की संख्या में बदमाशों ने ईंट से उनपर हमला कर दिया। ईंट उनके सिर पर जा लगी। इससे वह असंतुलित होकर बाइक सहित गिर गए। इस पर बदमाशों ने उनके पॉकेट से मोबाइल निकाला और बाइक लेकर भाग निकले। इधर पूर्व सभासद भी किसी तरह जान बचाकर रोडवेज की तरफ भागे। इसके बाद एक व्यक्ति की मदद से यूपी-100 पर फोन किए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के काफी छानबीन के बाद भी बदमाशों का पता नहीं चल सका।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…