बिहार के आरा शहर में रविवार को दो बच्चों के बीच खेल-खेल में चली गोली से एक किशोर बुरी तरह जख्मी हो गया. गोली देशी कट्टे से चली जो की एक 14 वर्षीय बच्चे को जा लगी. घटना शहर के नवादा थाना के गैस गोदाम रोड की है. जानकारी के मुताबिक वहां दो लड़के जितेंद्र और उसी के पड़ोस का एक दोस्त देशी कट्टे को लेकर देख रहे थे तभी जितेंद्र के दोस्त के हाथ से गोली चल गई. गोली सीधे जितेंद्र के सीने में जाकर लगी.
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. इस बीच जितेंद्र का दोस्त कट्टे को लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल जितेंद्र को लेकर आरा सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज कर डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. घायल जितेंद्र के परिजन उसे पटना न ले जाकर शहर के एक निजी नर्सिंग होम में ईलाज करवा रहे हैं. फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची. पुलिस जितेंद्र के दोस्त की तलाश में लगी है. इधर गोली चलाने वाले जितेंद्र के दोस्त का नाम बताने से जितेंद्र के परिजन इंकार कर रहे हैं.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…