Categories: CrimeUP

कौन थी वह ज़ालिम माँ या बाप जो जुड़वाँ नवजात को छोड़ गये सड़क पर, हुई मौत.

उमेश गुप्ता.

बिल्थरारोड (बलिया) :  उभांव थाना के तुर्तीपार रेगुलेटर के समीप सड़क किनारे शुक्रवार की अहले सुबह अज्ञात जुड़वा नवजात बच्चे का शव मिला तो क्षेत्र में सनसनी सी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। उभांव इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि नवजात शिशु जुड़वा थे और जन्म के समय के दोनों के नाभी वगैर सभी जस के तस थे। बच्चे की शव की सूचना पर आसपास के गांवों में खलबली सी मच गई और मुजौना, तुर्तीपार, उभांव के लोगों की भीड़ सी लग गई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts