बीजापुर ! यहां के नक्सल प्रभावित बासागुडा थाना इलाके में शनिवार शाम 5 बजे सीआरपीएफ जवानों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक कॉन्स्टेबल ने अपने ही साथियों पर कथित रूप से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें दो सब इंस्पेक्टर (एसआई), एक एएसआई और एक कॉन्स्टेबल शामिल है। आरोपी कॉन्स्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है।
इन जवानों की हुई मौत
1) विकी शर्मा, एसआई
2) मेघ सिंह, एसआई
3) राजवीर, एएसआई
4) संकारा राव, कॉन्स्टेबल
एक जवान हुआ जख्मी
डीआईजी पी सुंदरराज के मुताबिक, यहां 168वीं बटालियन में सीआरपीएफ के कुछ जवानों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद कॉन्स्टेबल सनत कुमार ने अपनी सर्विस रायफल एके-47 से अपने ही साथियों पर गोलियां दाग दीं। इस घटना में एक अन्य सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उन्होंने बताया कि मारे गए जवानों की बॉडी और जख्मी जवान को एमआई 17 हेलिकॉप्टर से बीजापुर लाया गया है।
आरोपी कॉन्स्टेबल से हो रही पूछताछ
– डीआईजी ने बताया कि इस बात की पड़ताल की जा रही है कि सनत कुमार ने यह कदम क्यों उठाया।
– उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपी सनत कुमार को हिरासत में ले लिया गया है, और उससे पूछताछ की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…