Categories: UP

देवरिया में खाकी ने घायल किया कलम को

नितेश मिश्रा.
देवरिया :
कहावत सुनी होगी आप लोगो ने कि गदहवा का कान उमेठे. इसको चरितार्थ होता आज देवरिया के पत्रकार अपनी आँख से देख गये. दुर्व्यवस्थाओ से मुह मोड़ कर बैठे पुलिस वालो को पत्रकारों ने आईना क्या दिखाया वह आग बगुला होकर जम कर कलम के सिपाहियों पर लाठी चलाई गई,

 नगर निकाय चुनाव के मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर देवरिया पुलिस का शर्मनाक करतूत देखने को मिला। मतगणना स्थल पर प्रशासन के बदइंतजामी  को छुपाने में लगे सदर सीओ और कोतवाल ने पत्रकारों के साथ दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार किया। पत्रकारों के विरोध के बाद सीओ और कोतवाल समेत वहा मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने सिंघम बनने में लग गए और पत्रकारों पर लाठियां भाजनी शुरू कर दी। सीओ संदीप सिंह और कोतवाल राय साहब यादव ने की बर्बरता। इस हादसे में जिले के वरिष्‍ठ पत्रकार चंदप्रकाश पांण्‍डेय बुरी तरह घायल हुए हैं,  उनके सिर पर आठ टांके लगाये गये हैं।

बताते हैं कि मतगणना स्थल पर भगदड़ सा मच गया। यही नही जब पुलिसकर्मियों के लाठीचार्ज से मन नही भरा तो सीओ और कोतवाल समेत सभी पुलिसकर्मी मतगणना स्थल पर पत्रकारों के लिए बने मीडिया गैलरी की ओर दौड़ पड़े और उत्पतियो की तरह उत्पात मचाया। लाठियां भांजी, कुर्सियां फेंकी, कैमरे फेंके, और गालियां दी। जिसमे वरिष्ठ पत्रकार चंद्र प्रकाश पांडेय के सर में गंभीर चोट लग गई और कई घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को सदर अस्पताल पहुँचाया गया।

pnn24.in

Recent Posts