नितेश मिश्रा.
देवरिया: जनपद में पहली बार हाईटेक महिला पुलिस बूथ का निर्माण शहर के सीसी रोड पर कराया जा रहा है। इस बूथ का अपना एक अलग मोबाइल नंबर के साथ ही लैंड लाइन टेलीफोन होगा। महिलाओं व बालिकाओं के मुसीबत में मदद करने को चंद मिनट में मौके पर पहुंचेगी। साथ ही पुलिस बूथ के पास निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा व नाइट विजन कैमरा का प्रयोग किया जाएगा। यह पुलिस बूथ नए वर्ष 2018 में कार्य करना शुरू कर देगा।
देवरिया शहर के सीसी रोड पर महिला महाविद्यालय के साथ ही कई बालिकाओं के विद्यालय हैं। इसलिए सीसी रोड पर बहुत पहले पुलिस बूथ का निर्माण कराया गया था। लेकिन हाल के दिनों में इस पुलिस बूथ का प्रयोग लोग पोस्टर चिपकाने से लेकर अन्य कार्य करने तक के लिए प्रयोग करते थे। बीस दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ,जिलाधिकारी सुजीत कुमार व महिला मुहिम सुरक्षा प्रभारी विजय श्रीवास्तव ने इसका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने इसको शहर का सबसे हाईटेक पुलिस बूथ बनाने की बात कह दी। इसके बाद से ही इस बूथ का निर्माण कार्य तुरन्त शुरू करा दिया। इस बूथ के निर्माण के बाद बालिकाओं के सुरक्षा के साथ ही जनता को भी सहूलियत मिलेगी।
इस बूथ पर ई-एफआइआर की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही इसका लैंड लाइन नंबर 05568-220103 होगा, जिस पर मुसीबत में फंसी महिलाएं व बालिकाएं कभी भी प्रयोग कर सकती है, यहां आने वाले प्रत्येक काल रजिस्टर में दर्ज होंगे। इस बूथ पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक उप निरीक्षक समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी। इसके अलावा इस बूथ पर दो मोटरसाइकिल मुहैया विभाग कराएगा, जिसके जरिये पुलिसकर्मी चंद मिनट में घटना स्थल पर होंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…