अन्जनी राय /यशपाल सिंह
आजमगढ़।। शहर कोतवाली क्षेत्र के मातबरगंज मोहल्ले में शुक्रवार की शाम बिजली बिल का बकाया वसूलने पहुंचे विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली के मातबरगंज क्षेत्र में बिजली विभाग के शुक्रवार की शाम बकाया वसूला जा रहा था। इसी दौरान एक दुकानदार का 50 हजार बकाया होने पर एसडीओ ने विद्युत विच्छेद करने का निर्देश दिया तो दबंगों ने एसडीओ टाउन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य विद्युतकर्मी सहमे तमाशबीन बने रहे। इस घटना क्षेत्र में हड़कंप मच गई। वहीं बिजली विभाग की टीम किसी तरह से जान बचा कर कोतवाली पहुंची। इस मामले में पीड़ित एसडीओ ने बताया एक दुकानदार का 50 हजार रुपये का बिल बकाया था। एक्सईएन के आदेश पर विद्युत विच्छेदन के दौरान दबंगों ने हमला कर दिया। इस संबंध में एसपी सिटी सुभाषचंद गंगवार ने बताया कि इस मामले में तीन नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…