यमन की सेना ने सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह सऊदी अरब के भीतर कम से कम 300 ठिकानों को अपना लक्ष्य बनाएगी। अलआलम टीवी चैनेल के अनुसार यमन की सेना के उप प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी अरब के विरुद्ध एक व्यापक कार्यवाही आरंभ करने जा रहे हैं।
जरनल राशिद अज़ीज़ ने कहा है कि हमने सऊदी अरब के भीतर 300 लक्ष्यों को चिन्हित किया है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब ने सारी सीमाओं और रेड लाइनों का उल्लंघन किया है जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।यमन की सेना के उप प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब पर हमारे हमले, देश के परिवेष्टन के समाप्त होने तक जारी रहेंगे। इसी बीच अंसारुल्लाह आंदोलन के नेता ने चेतावनी दी कि अगर यमन की नाकाबंदी जारी रही तो हमें मालूम है कि सऊदी अरब के भीतर हमें किन लक्ष्यों को भेदना है। ज्ञात रहे कि गुरूवार की रात यमन की सेना ने सऊदी अरब के असीर प्रांत में एक सऊदी सैन्य छावनी पर मिसाइल से कार्यवाही की था। इससे एक महीने पहले भी यमन की सेना ने रेयाज़ हवाई अड्डे को बैलिस्टिक मिसाइल से लक्ष्य बनाया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…