आफताब फारुकी.
हिमाचल में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहा इंतजार खत्म हो गया है। जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।भाजपा विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री पद के लिए जयराम ठाकुर के नाम का एलान कर दिया है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे भी मौजूद रहे।
इससे पहले नवनिर्वाचित विधायकों एवं चारों सांसदों के साथ होटल पीटरहॉफ शिमला में पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर के साथ प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय सुबह 11:00 बजे जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पहुंचे। बैठक में चारों सांसद और कोर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। गौर हो कि देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने खुद को रेस से बाहर बता दिया था। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा था कि वह सीएम की रेस में थे ही नहीं। उन्होंने फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…