अंजनी राय.
बलिया।। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक माल गोदाम रोड स्थित नगर कार्यालय पर हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने आने वाले 25 दिसम्बर को बड़ा दिन एवं एक जनवरी को कैलेंडर दिवस के रूप में मनाने का संदेश दिया।
बैठक में उपस्थित मंच के जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे ने कहा कि हमारे हिन्दू संस्कृति में हमारा नव वर्ष चईत का महीना है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच राजेश गुप्ता महाजन ने कहा कि हिन्दू धर्म सभ्यता के अनुसार हमारा नव वर्ष चईत महीना से चालू होता है। इसलिए हम सभी नगरवासी आने वाले 25 दिसम्बर को बड़ा दिन एवं एक जनवरी को कैलेंडर दिवस के रूप में मनायेंगे।
संचालन करते हुए गोपाल जी सोनी ने कहा कि हम हिन्दू है और हिन्दू समान की गरिमा को बचाना हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है। बैठक में संतोष गुप्ता, हरेराम पाण्डेय, अजय तिवारी, कृष्णाजी पटेल, विरांगना वाहिनी महिला जिलाध्यक्ष प्रियम्बदा कुशवाहा, विरांगना नगर अध्यक्ष अनिता तिवारी, पार्वती वर्मा, अनिता श्रीवास्तव, संजय सिंह, विशुन देव मौर्या, धनपाल रावत, राजेश पटेल, पवन सिंह, रवि सोनी, नीरज कुमार, मनोज चौबे, अविनाश शर्मा, अभिषेक सोनी, सुनिल आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…