अहमद शेख
तेहरान में इस्लामी एकता सम्मेलन के दूसरे दिन कई कन्वेन्शनों में मुसलमानों की एकता के मार्ग में मौजूद रुकावटों की समीक्षा की गई। एक कन्वेन्शन में म्यांमार सहित अनेक देशों में मुसलमानों के साथ किए जाने वाले भेदभाव पर लंबी चर्चा हुई। म्यांमार से आने वाले डाक्टर सादिक़ अली ने अपने देश में मुसलमानों की स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि म्यांमार में मुसलमानों के जनसंहार का दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में मुसलमानों को योजनाबद्ध हिंसा का निशाना बनाया जा रहा है वहां पत्रकारों को जाने की अनुमति नहीं है।
अमरीका, फ़्रांस, ब्रिटेन सहित पश्चिमी देशों में मुसलमानों के विरुद्ध जारी भेदभाव पूर्ण बर्ताव पर भी विस्तार से चर्चा हुई और वक्ताओं ने इन देशों में मुसलमानों को पेश आने वाली कठिनाइयों पर प्रकाश डाला। तेहरान में गुरुवार से इस्लामी एकता सम्मलन शुरू हुआ है जिसमें विश्व के अनेक देशों से बुद्धिजीवी और धर्मगुरू उपस्थित हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…