गोपाल जी,
बिहार : भागलपुर गोराडीह थाना क्षेत्र के हेमरा गांव में एक नव विवाहिता का शादी के नियत से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर लड़की के पिता ने थाने में आवेदन देकर गांव के अक्षय मंडल सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। पिता ने पुलिस को बताया कि लड़की का घर अकबरनगर है और हेमरा में अपने मौसा के घर में कई सालों से रह रही थी। 28 नवंबर को उसकी शादी यहीं से धूमधाम से करायी थी। सोमवार की रात्रि आरोपी अक्षय ने अपने सहयोगियों के साथ बेटी का अपहरण कर अपने घर लेकर चला गया। थानाप्रभारी देव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों को बुलाकर समझा गया है। लेकिन लड़की प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी हुई है।
गांव में प्रेम प्रसंग का चर्चा : घटना को लेकर गांव में तरह तरह के चर्चा हो रही है और दो जाती रहने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बन गयी हैं।कुछ लोगों का कहना था कि लड़की और लड़के में तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग था।लेकिन उसके परिजनों ने लड़की का शादी अन्य जगह करा दिया।घटना की रात लड़की अपने पति के साथ घर में थी और आधी रात को खुद ही प्रेमी के घर पहुंच गयी।प्रेमी ने उसके साथ शादी भी कर लिया और अपने साथ रखने को भी तैयार है।वहीं कुछ लोगों का मानना है कि चाहे पहले दोनों के बीच भले ही पहले प्रेम प्रसंग का मामला हो लेकिन अब उसकी शादी हो चुकी थी।ऐसी घटना से समाज में गलत संदेश जाएगा और इससे दूसरे लोगों पर भी बुरा असर पड़ेगा।
दो पक्षों में तनाव : घटना को लेकर हेमरा गांव में दो पक्षों में तनाव की स्थिति बन गयी है। इससे लोग विवाद बढ़ने की संभावना जता रहे हैं। सुबह जब गांव के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो प्रेमी के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और दोनों को समझाने का प्रयास किया।लेकिन प्रेमी किसी भी कीमत पर अलग होने को तैयार नहीं थे।इसके बाद दोनों ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया।जिसके बाद लड़की के परिजनों द्वारा थाने में सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को बाहर निकाला।जिसके बाद प्रेमी जोड़े को थाने लाया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…