कानपुर : राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने सोमवार को तिलक हाल के बाहर आतिशबाजी की और सहभोज किया। उन्होंने पार्टी कार्यालय के बाहर अमन, चैन के लिए 11 सफेद कबूतर भी उड़ाए।
राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कांग्रेसियों ने पहले से तैयारी कर रखी थी। सोमवार को पार्टी कार्यालय के बाहर मेस्टन रोड पर सहभोज शुरू किया गया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसी दौरान राजेंद्र मिश्रा बब्बू, रिजवान हामिद आदि ने सफेद कबूतर उड़ाए। एक ओर दोपहर से देर शाम तक सहभोज चलता रहा, साथ में विधायक सोहेल अंसारी, शरद दीक्षित, स्वदेश शुक्ला, राजकुमार यादव आदि ने पार्टी नेताओं के साथ आतिशबाजी की। पार्टी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने से युवा चेहरों को आगे आकर काम करने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान हाफिज मोहम्मद उमर, शंकर दत्त मिश्रा, अब्दुल मन्नान, देवी तिवारी, कृपेश त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, इकबाल अहमद, पवन गुप्ता, त्रिलोकी त्रिवेदी, संतोष पाठक, सुबोध बाजपेई रहे।
दूसरी ओर रावतपुर स्थित एकता चौराहा पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कोआर्डिनेटर डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी की अगुवाई में मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र दीक्षित, रवि सिंह, महेंद्र सिंह, हरिकिशन, जाकिर अली, बाबू, अंसारी, जफर अहमद, तुफैल खां आदि रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…