समीर मिश्रा.
कानपुर: यूपी बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगाने के लिए विभागीय अफसर लगातार योजना बना रहे हैं। सबसे पहले मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाने के बाद अब स्वकेंद्र व दूर-दराज क्षेत्रों (ग्रामीण क्षेत्रों) में बने परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती का फैसला लिया है। डीआइओएस ने बताया हर परीक्षा केंद्र पर जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए होंगे, वहीं परीक्षार्थियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। नकल रोकने का जिम्मा केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षकों पर होगा। यही नहीं सचल दल की टीमें केंद्रों छापेमारी करेंगी। जनपद में 147 परीक्षा केंद्रों पर 1.19 लाख परीक्षार्थी छह फरवरी से शुरु होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे।
बोर्ड परीक्षा में ले जाएंगे आधार कार्ड:
आमतौर पर बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को सादा कागज ले जाना भी मना होता है। मगर परीक्षा 2018 में वह अपने साथ आधार कार्ड ले जा सकेंगे। डीआइओएस ने कहा इस संबंध में बोर्ड से निर्देश मिल गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…