संजय ठाकुर
मऊ : जनपद में बढ़ रही सर्दी को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय एवं तहसील क्षेत्रों में कोई बेसहारा जिसका अपना घर नहीं है या किसी कार्य वश मजदूर या मिस्त्री गांव से नगर क्षेत्र में कार्य या मजदूरी करने में उसे अपने घर जाने में रात्रि हो जाती है तो वह व्यक्ति इस आश्रय में रूक सकता है। जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने जिला मुख्यालय पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को रैन बसेरा प्रारम्भ करने के निर्देश दिये थे। जिसका निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा ब्रम्हस्थान पर शहरी आजीविका मिशन के तहत तैयार 50 व्यक्तियों के रहने की व्यवस्था बनायी गयी है। सेल्टर होम का निरीक्षण किया गया। यह भवन बनकर तैयार है इसमें बिना कोई शुल्क चुकाये कोई भी व्यक्ति रात्रि में ठहर सकता है इसमें विस्तर एवं गरम कम्बल, पेयजल, स्नान गृह विना शुल्क के उपलब्ध हैं, जो व्यक्ति रात्रि विश्राम करना चाहेगा वह अपना पहचान पत्र दिखा कर रह सकता है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि इसका प्रचार-प्रसार कराये कोई भी रिक्सा चलाने वाला, मजदूरी करने वाला तथा कोई भी व्यक्ति दिनभर काम करने के बाद रात्रि में शहर में रूकना चाहता है तो वह व्यक्ति निःशुल्क इसमें रह सकता है इसके लिए वहां पर नगर पालिका द्वारा तीन कर्मचारियों को तैनात किया गया है, कालिका यादव-9984523619, विश्वजीत कुमार-7309919844, शौकत-9616563820 इन नम्बरों से सम्पर्क किया जा सकता है। इसमें एक साथ 50 व्यक्तियों के रहने की व्यवस्था है तथा एक व्यक्ति जितने दिन चाहे वह इसमें रह सकता है। जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिकाओं में रैन बसेरा खोलने के निर्देश दिये हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…