संजय ठाकुर.
मऊ : जनपद में अविवाहित रेप पीडिता ने महिला जिला चिकित्सालय में एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म लेते ही पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया । मामला जिले के हलधर पुर थाना क्षेत्र के जमीनसहरुल्ला गाव है। आरोप है कि लडकी शौच के लिये में गयी हुयी थी जहाँ गाव के ही रहने वाले एक शख्स ने लडकी के साथ रेप कर दिया जिससे लडकी गर्भवती हो गयी, और उसने एक लडके को जन्म दिया है। रेप करने के बाद आरोपी ने धमकी दिया कि अगर इस बात की जानकारी परिवार वालो को दिया तो पूरे परिवार को जान से मारवा दूगाँ।
पीडित लडकी ने बताया कि सरया गाव के रहने वाला गोविन्द ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया और फिर जान से मारने की धमकी दिया कि इस बात जानकारी परिवार वालो वो दिया तो पूरे परिवार की जान मार देगें, तो हमने इस बात को डर के मारे किसी को नही बताया लेकिन जब मेरा पेट बाहर आने लगा तो परिवार वालो को पता चल गया। फिर परिवार के लोगो ने जबरदस्ती पुछा तो बताया कि गाव के रहने वाले गोविन्द ने उसके साथ गलत काम किया और जाम से मारने की धमकी भी दिया। जिसकी शिकायत थाने पर किया गया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।
पीडित लडकी के पिता ने कहा कि चार पाँच माह पहले जब मेरी बेटी के पेट से पता चला तो हम लोगो ने पुछा तो उसने बाताया कि गाव के ही रहने वाले गोविन्द उनके साथ में रेप किया था जिसके बाद उसने धमकी दिया अगर इस बात कि जानकारी परिवार वालो को दिया तो उनको जान से मारवा दूगाँ वह दबंग किस्म का व्यक्ति है इस बात की जानकारी पुलिस को दिया लेकिन जब पुलिस ने कोई कार्यवाई नही किया पुलिस अधीक्षक मिलकर मामले को बताया उनके आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक लडकी ने एप्लीकेशन दिया है जिसमें 376, 504 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इसने रेप की बात बतायी थी जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विवेचनातमक कार्यवाई की जा रही है। अभी तक गिरफ्तारी नही हुआ है, गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…