संजय ठाकुर.
मऊ। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस लाइन्स स्थित महिला थाने में अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। इसमें कुल 30 पारिवारिक मामले आए जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से 12 मामलो का निस्तारण हुआ। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि सात जनवरी 2018 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।
परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से रुकमणि और रविशंकर, शकुन्तला और अखिलेश, आरती और देवेंद्र तथा सीता और संदीप ने अपने सभी मतभेद भुलाकर साथ- साथ रहने को राजी हो गए। जिसके चलते आठ परिवारों में रिश्तों में आई खटास दूर हो गई। वही गुंजन और उमाशंकर, बंदना और रामध्यान, अनुज और सुमन, माजिदा खातून और रसीद अहमद, कलावती और भूपेन्द्र, गीता देवी और सोनी यादव, सुमन और केशवर तथा दिलजहां और सेराज के मामले में कोर्ट में विचाराधीन होने तथा पक्षकारों की अनुपस्थिति के चलते मामला निस्तारित कर दिया गया। इस दौरान आठ मामलों में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया, तथा दस मामलों में एक-एक पक्षकार उपस्थित हुए जिसके चलते बैठक की अगली तिथि सात जनवरी 2018 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में एएसपी शिवाजी शुक्ला के अलावा परामर्श केंद्र के सदस्यगण सर्वेश दूबे, अर्चना उपाध्याय, विनोद कुमार सिंह, रत्नेश पांडेय, डा. एमए खान, मौलवी अरसद, इब्राहिम सेवक के अलावा दीवान चंदा सिंह, महिला आरक्षी प्रमिला पटेल, पुष्पा गुप्ता ने योगदान दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…