मऊ/शारदा नारायन हास्पिटल में शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के अर्न्तगत एक जारूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मऊ जनपद के पुलिस अधिक्षक ललित कुमार सिंह रहे। इस कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका डा0 एकिका सिंह ने स्लाइड के माध्यम से महिला उत्पीडन एवं सुरक्षा व सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला, जिसमें इसे मुख्य चार भागो में बाटा जिसमें प्रथम कार्यस्थल पर महिला यौन शोषण-निरोधक-निषेध और निवारण कानून क्या है,एक आम महिला कर्मचारी किस प्रकार इस कानून से लाभ उठा सकती है, कार्यस्थल पर एक महिला को किस प्रकार का व्यवहार अपने पुरूष सहकर्मियों से रखना चाहिए, आदि था, द्वितीय भाग में डा0 एकिका सिंह ने साइबर क्राइम पर प्रकाश डाला कि 1090 की सेवा क्या है और किस प्रकार यह महिलाओं या लड़कियों को सुरक्षा दे रही है ,महिलाओं के खिलाफ साइबर क्राइम किस-किस प्रकार के हो सकते हैं,साइबर क्राइम से बचने के लिए एहतियाती कदम क्या हो सकते हैं,शिकायत करने से पूर्व किन सबूतों की आवश्यकता पड़ सकती है, तथा तृतीय चरण में उन्होनें एंटी रोमियो स्क्वॉड के बारे में बताया अन्त में डा0 एकिका सिंह ने यौन शोषण के बारे में बताया कि भारत मे यौन शोषण की संख्या इतनी क्यों है, क्या इस प्रकार के अपराधी विकृत मानसिकता के होते है, माँ-पिता को अपनी लड़कियों को आत्मरक्षा किस प्रकार सिखानी चाहिये,महिलायें शिकायत करने से क्यों घबराती है, तथा महिला संघठन किस प्रकार इन पीड़िताओं की सहायता कर सकता है आदि। डा0 एकिका सिंह ने बच्चों को बेड टच और गुड टच के बारे में बताया तथा माता पिता से आग्रह किया कि वे उन्हे बचपन से ही बताये। पुलिस अधिक्षक श्री ललित कुमार सिंह ने महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के अर्न्तगत एक जारूकता कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए डा0 एकिका सिंह व डा0 संजय सिंह को बधाई दिये तथा कहा कि हमें महिला सशक्तिकरण को आगे बढाने के लिए आगे ऐसे जागरूकता अभियान करना होगा तथा पुरूष वर्ग को भी महिलओं का उतना ही सहयोग करना होगा, सी0 ओ0 मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा ने बताया कि हमारा कानून बहुत सक्त है हमें उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए जिससे कि असामाजिक तत्व निरंकुश हो सके। पुलिस अधिक्षक जी ने पैनल में आये सभी सम्मानित महिलाओ को बुके देकर सम्मानित किया। अन्त में डा0 संजय सिंह एवं डा0 एकिका सिंह ने इस जागरूकता अभियान में सम्मिलित सभी लोगो का अभार प्रकट किया। इस अवसर पर डा0 सुजीत सिंह,एडवोकेट हुमा रिज़वी,पूर्व रोटरी क्लब के सचिव अजित सिंह ,भाजपा महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल,श्रीमती मधुलिका बरनवाल, तथा समाज के विभिन्न वर्गा के लोग उपस्थित रहें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…