अरशद आलम
मुंबई: मुंबई में कमला मिल्स कंपाउंड के मोजो रेस्टोरेंट में बीती रात भीषण आग लग गई. आग में झुलसकर 14 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं. ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है.
मध्य मुंबई के कॉर्मशियल हब सेनापति बापट मार्ग पर इमारत की तीसरी मंजिल पर रात करीब 12:30 बजे के बाद आग लग गई. हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में तकरीबन 50 लोग मौजूद थे. इस बिल्डिंग में TV 9, टाइम्स नाउ, मिरर नाउ और ज़ूम जैसे मीडिया चैनल्स के दफ्तर हैं. इन दफ्तरों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन इन दफ्तरों में आग का धुंआ घुस गया था.
भारी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. सभी घायलों का इलाज केईएम अस्पताल में चल रहा है. घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. हालात का जायजा लेने देर रात बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) कमिश्नर अजोय मेहता भी अस्पताल पहुंचे. अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…