Categories: Bihar

नवादा : अदालत से एक बङा फैसला आज सामने आया, बलात्कारी को हुआ आजीवन कारावास

सुमित भगत ( सनी )

नवादा.रूपौ थाना के नावाडीह गांव के रहने वाले संतोष कुमार को आज रेप के मामले मे आजिवन कारावास की सजा सुनाई गई है।इसके साथ ही पचास हजार रुपये की आर्थिक दंड की सजा सुनाई गई। बताया गया कि संतोष कुमार नवादा शहर के मंगरबिगहा मोहल्ला मे रहता था। उधर 9-10 साल की  एक लङकी ट्यूशन पढने जाती थी । उसी को बहला फुसलाकर संतोष ने तीन दिन से उस नाबालिग लड़की से रेप किया। बाद मे लङकी ने माँ से ये सारी बात बताई।  परिजनों ने महिला थाना मे आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या 52/15 दर्ज कराई थी। जिसकी सजा आज मुकर्रर की गयी।

pnn24.in

Recent Posts