Categories: BiharCrime

नवादा : रोह प्रखंड कार्यालय में उपद्रवियों का हंगामा, सीओ की गाड़ी में लगाई आग

सुमित भगत ( सनी )

नवादा / रोह. बिहार के नवादा में सोमवार को सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण रोह प्रखंड के बाहर प्रदर्शन कर रहे तभी  कुछ उपद्रवी तत्वों ने प्रखंड कार्यालय को आग के हवाले कर दिया. उपद्रवियों ने प्रखंड कार्यालय को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया और सीओ की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. उपद्रवियों ने बीडीओ और सीओ के ऑफिस के कागजात को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया.

समरीगढ़ के ग्रामीण ने रोह अंचल कार्यालय के समीप सड़क जाम कर धरने पर बैठे थे. उनकी मांग थी कि समराइन पइन के नजदीक बनने वाली सड़क को दूसरे तरीके से बनाया जाये. मगर, इसी दौरान कुछ उपद्रवी तत्व रोह अंचलधिकारी की गाड़ी में आग लगा दी और कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की.

घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी रोह पहुंचे और उपद्रवी तत्वों को खदेड़ दिया. इस दौरान भिड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया. फिलहाल स्थिति  नियंत्रण में है और प्रखंड में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है.

घटना के बाद जिला के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप किये हुए है. मौके पर अभी जिला के एसपी, सदर एसडीपीओ, पकरीबरवां एसडीपीओ, रजौली एसडीएम, डीएसपी मुख्यालय, डीसीएलआर, एडीएम नवादा के साथ साथ रोह पुलिस, कौआकोल पुलिस, वारसलीगंज पुलिस, कादिरगंज पुलिस, पकरीबरवां पुलिस के थाना भी यहां पर पहुंच चुकी है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts