नेपाल के रौतहट मे सासद मोहम्मद अफताव आलम और विधायक राज किशोर यादव के विजय जूलूस पर पथराव के बाद दोनो पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। ये बवाल काफी देर तक चलता रहा, अंततः पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिये हवाई फायरिंग भी करना पड़ा. एक समय तो स्थिति ऐसी हो गई थी कि दोनों पक्षों के बीच हो रहे विवाद ने पुलिस को एक कदम पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था. फिर सुरक्षा बलो ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिये कई राउंड हवाई फायरिंग किया.
इस उपद्रव में दो लोगो को गंभीर चोट आई है जिनका इलाज चल रहा है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. मौके पर पुलिस अधीक्षक विनोद पोखरे समाचार लिखे जाने तक मौजूद थे, मीडिया से बात करते हुवे उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिये कुल 8 राउंड फायरिंग करना पड़ा है. उपद्रव कर रहे 15 लोगो को हिरासत में लिया गया है. स्थिति अब नियंत्रण में है. वही सूत्रों की माने तो क्षेत्र में तनाव व्याप्त है. स्थिति तनावपूर्ण परन्तु नियंत्रण में है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…