नेपाल में कल होने वाले मतदान के पहले एक बड़ा हादसा पेश आया है जिसमे एक उम्मीदवार के वाहन में बम फटने से दो लोग घायल हो गये है. नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चुनावों के बीच आतंकी गतिविधियों पर शंका के बीच हुई इस घटना ने उस रिपोर्ट को बल दिया है जिसमे कहा गया था कि नेपाल चुनावों में आतंकी गतिविधिया हो सकती है.
प्राप्त समाचार के अनुसार नेपाल के कपिलवस्तु नामक जगह पर कांग्रेस के उम्मीदवार पूरण थारु की चुनाव प्रचार लदी सामग्री के साथ वाहन जा रहा था कि अचानक गाडी में बम फट जाने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये है. बम से गाडी के चिथड़े उड़ गये है. वाहन में बम फटने की सुचना पर नेपाली सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुच गए है और घायलों को निकट के चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है जहा सूचनाओ के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, पुलिस मामले की जाँच में जुटी है. क्षेत्र में अफवाहों के बाज़ार गर्म है वही दहशत का माहोल कायम है.
इसी बीच डीएसपी मुकेश कुमार सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुवे बताया कि निर्वाचन गतिविधियों में शामिल 8 नेपाली युवको को बम और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है साथ ही 3 भारतीय युवको की भी गिरफ़्तारी हुई है जिनकी तलाशी में उनके पास से बम और पिस्टल बरादम हुआ है. पुलिस इस सभी से पूछ ताछ कर रही है वही सीमा पर चौकसी और अधिक बढ़ा दिया गया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…