Categories: Bihar

आज होगा स्टेशन फ्लाईओवर का उद्घाटन

 अनिल कुमार.

पटना. जीपीओ गोलम्बर से स्टेशन होते हुए चिरैयाटांड़ पुल में मिलने वाली फ्लाईओवर का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतिश कुमार 26 दिसम्बर को करेंगे। लगभग सौ करोड़ की लागत से नौ सौ मीटर लम्बाई वाले फ्लाईओवर के शुरू होने से पटनावासियों को पूरब से पश्चिम आने जाने का एक नया विकल्प मिलेगा। जिन लोगों को पटना जंक्शन के आसपास काम नहीं होने पर आर ब्लाॅक से जीपीओ गोलम्बर होते हुए स्टेशन, चिरैयाटांड़ पुल होते हुए कंकड़बाग की ओर निकल जायेगें। इस तरह कंकड़बाग से आने वाले भी आर ब्लाॅक निकल जायेगें और करबिगहिया के समीप लगने वाले जाम से भी बच जायेगें।फ्लाईओवर के चालू होने से पटना जंक्शन के आसपास यातायात ट्रैफिक जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी।

pnn24.in

Recent Posts